Welcome to Our College Website
Home | Contact Us
   
News & Events
Read More...
Hyper Links
 
महाविद्यालय परिचय

हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य समग्र, उद्देश्य-पूर्ण भेदभाव रहित एवं गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के आधार द्वारा ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है हमारे महाविद्यालय की दृष्टि शिक्षकों एवं छात्रों की शैक्षिक उत्कृष्टता हेतु समग्र शिक्षा प्रदान करना है और शिक्षा का उद्देश्य पूर्व सामाजिक गतिविधियों के द्वारा उनके राष्ट्रीय एवं मानवीय मूल्य संवर्धन करना है हम संकल्पबद्ध हैं कि उनकी शिक्षा व्यवस्था में अभाव नहीं होने देंगे ।

शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र की संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन एवं हस्तान्तरण होता है | छात्र / छात्रा शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्तित्व का विकास तथा रास्ट्रीय संस्कृति को ग्रहण कर सकते हैं | शिक्षा हमारे अन्तर्निहित अज्ञान रूपी अन्धकार को दूर कर ज्ञानरुपी प्रकाश को प्रज्वलित करती है | यह व्यक्ति को सभ्य एवं सुसंस्कृत बनाने का एक सशक्त माध्यम है | यह हमारी अनुभूति एवं संवेदनशीलता को प्रबल करती है तथा वर्तमान एवं भविष्य के निर्माण का अनुपम स्रोत है | आज का मानव आपने मानवीय मूल्यों के प्रति विमुख हो चूका है | परम्परागत आदर्श समाप्त होते प्रतीत हो रहे हैं | हमारे आदर्श एवं विश्वास समाज में अनुपस्थित होते जा रहे हैं | ऐसी स्थिति में उचित शिक्षा ही हमारे मूल्यों को विकसित करने में सार्थक कदम उठा सकती है | शिक्षा हमारे वांछित शक्ति का विकास करती है | इसके आधार पर ही अनुसंधान और विकास को बल मिलता है | यह हमारी संवेदनशीलता और दृष्टि को प्रखर करती है | इससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है तथा समझ एवं चिन्तन में स्वतंत्रता आती है | एक प्रकार से शिक्षा राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता एवं मनुष्य के सर्वांगीण विकास की आधारशीला है |
काशीनाथ शिक्षा संस्‍थान नरायणपुर ककरहीं गाजीपुर  ने इस महाविद्यालय की स्थापना के समय ही शिक्षा के जिस विशाल वट वृक्ष की कल्पना की थी, वह इस महाविद्यालय के आरम्भ होने से साकार हो गयी | इस महाविद्यालय में उत्तम अध्ययन-अध्यापन, आदर्श अनुशासन, अत्यन्त शान्त वातावरण एवं मुख्य उद्देश्य उत्तम शैक्षिक व्यवस्था देना है |
अतः इस महाशैक्षणिक परिवेश के निर्माण हेतु आपका स्नेह, सद्भाव, सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा | इस भावना से हम आपके सहयोग एवं सुझाव सादर आमंत्रित करते हैं |


 


Hyper Links
 
Our Contacts

Kashinath Shiksha Sansthan
Narayanpur Kakrahi Ghazipur
Email id-kashinathssgzp@gmail.com
Website www.kashinathss.gzp.org.in
Mo: 9839123818

Join Us on Facebook
 
Copyrights © 2021 Kashinath Shiksha Sansthan . All Rights Reserved. Powered by- Web Technology  Pvt. Ltd.